SSC CGL 2025: कब होगा एसएससी सीजीएल रीएग्जाम? ssc.gov.in पर देखें एडमिट कार्ड

नई दिल्ली (SSC CGL 2025 Re Exam Date): कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल 2025 रीएग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है. अभ्यर्थी अब अपने SSC CGL Admit Card 2025 और सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

पहले एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 का आयोजन 14 से 26 सितंबर 2025 के बीच हुआ था. उस दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी की शिकायतें आई थीं, जिसके चलते अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रणाली पर नाराजगी जताई थी और री-एग्जाम की मांग की थी. अब आयोग ने इन तकनीकी और प्रशासनिक गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए SSC CGL 2025 Re Exam का शेड्यूल जारी कर दिया है.

यह खबर उन उम्मीदवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिनकी पिछली परीक्षा किसी वजह से रद्द हो गई थी. इस फैसले से एसएससी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा और उम्मीदवारों को एक निष्पक्ष मौका मिलेगा. SSC CGL परीक्षा 2025 के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘B’ और ‘C’ के हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी.

SSC CGL Re Exam: एसएससी सीजीएल 2025 रीएग्जाम कब होगा?

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार, SSC CGL 2025 Re Exam Date 14 अक्टूबर 2025 तय की गई है. यह रीएग्जाम केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जिनकी पिछली परीक्षा तकनीकी खराबी, अप्रत्याशित घटना या किसी अन्य कारण से रद्द की गई थी.

उम्मीदवारों के लिए SSC Exam City Intimation Slip 5 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी. इस स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, ताकि वे अपने यात्रा संबंधी प्रबंध पहले से कर सकें.

SSC CGL Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कब आएगा?

आयोग की सूचना के अनुसार, SSC CGL Admit Card 2025 09 अक्टूबर 2025 से डाउनलोड किए जा सकेंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रम से बचने के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ही अपडेट्स चेक करें.

रीएग्जाम का SSC CGL Admit Card 2025 भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा. ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

SSC CGL Tier-I 2025 रीएग्जाम शेड्यूल

विवरणतारीख
SSC CGL रीएग्जाम डेट14 अक्टूबर 2025
Exam City Intimation Slip जारी होने की तिथि05 अक्टूबर 2025
SSC CGL Admit Card जारी होने की तिथि09 अक्टूबर 2025
SSC CGL Tier-I Answer Key जारी होने की संभावित तिथि15 अक्टूबर 2025 के आस-पास

SSC CGL रीएग्जाम कौन दे सकता है?

SSC CGL 2025 Re Exam सभी अभ्यर्थियों के लिए नहीं है. यह केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है जो नीचे दिए गए किसी भी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे:

  1. 26 सितंबर 2025 को मुंबई के एक परीक्षा केंद्र में आग लगने की घटना के कारण जिनकी परीक्षा रद्द हो गई थी.
  2. जिन केंद्रों पर तकनीकी खराबी की वजह से परीक्षा बाधित हुई थी.
  3. जिन उम्मीदवारों के खिलाफ Malpractice (कदाचार) से संबंधित संदिग्ध या अस्पष्ट प्रमाण मिले थे — उन्हें आयोग ने निष्पक्ष मौका देने का निर्णय लिया है.

आयोग की ओर से योग्य अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर परीक्षा से जुड़ी सूचना भेजी जाएगी.

SSC CGL Admit Card और City Slip कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी सीजीएल 2025 पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके अपना एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर उपलब्ध “Admit Card” या “Login” लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें.
  4. लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी Exam City Intimation Slip (5 अक्टूबर से) और SSC CGL Admit Card 2025 (9 अक्टूबर से) डाउनलोड कर सकते हैं.
  5. एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अवश्य निकालें, क्योंकि इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

जिन उम्मीदवारों का SSC CGL 2025 Re Exam निर्धारित है, उन्हें 14 अक्टूबर की नई परीक्षा तिथि के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे देना चाहिए. यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए एक दूसरा मौका है, जिनकी परीक्षा किसी कारणवश बाधित हुई थी.

महत्वपूर्ण लिंक:
🔗 आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in

Leave a Comment